भ्रष्टाचार केस में राहत: MLA रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को हाईकोर्ट से जमानत, गिरफ्तारी पर रोक

जांच में शामिल होने के आदेश; अब रमन अरोड़ा की जमानत को लेकर अटकलें

रोजाना भास्कर, (चंडीगढ़): भ्रष्टाचार के मामलों में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे MLA रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को आज हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राजन अरोड़ा को विजिलेंस जांच में शामिल होना होगा और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग देना अनिवार्य होगा।

राजन अरोड़ा को मिली इस राहत के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा खुद भी जमानत के लिए कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

गौरतलब है कि रमन अरोड़ा और उनके बेटे पर आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला दर्ज है, जिसकी जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है।