महंगाई का नया झटका: घरेलू LPG 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा

नई दिल्ली/जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): आम आदमी की रसोई पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं, जिससे घरों के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर 939.30 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।

वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये, मुंबई में 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। भाजपा ने इसे वैश्विक ऊर्जा मूल्यों से जुड़ी सामान्य वृद्धि बताया है, जबकि विपक्ष ने बढ़ती महंगाई के बीच इसे जनता पर अतिरिक्त बोझ करार दिया है।

#LPGPriceHike #GasCylinder #महंगाईकीमार #Inflation #DomesticLPG #CommercialLPG #IndiaNews #BreakingNews