मौसम अलर्ट के बीच बड़ा निर्णय: 3 दिनों के लिए रुकी माता वैष्णो देवी यात्रा

रोजाना भास्कर (कटरा/जालंधर)। श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। माता वैष्णो देवी की यात्रा को 5 से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू संभाग में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई है।

इसी चेतावनी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

बता दें कि इससे पहले अर्धकुवारी के पास भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उस त्रासदी से सबक लेते हुए, प्रशासन ने मौसम अलर्ट मिलते ही यात्रा को तीन दिनों के लिए रोकने का निर्णय लिया है।