लघु उद्योग भारती महिला इकाई पंजाब ने मनाया होली मिलन उत्सव, सामूहिक नृत्य के साथ साथ एक दूसरे को किया गुलाल से सरोबार

जालंधर (रोजाना भास्कर): अहंकार पर आस्था और विश्वास की जीत का प्रतीक रंगोत्सव (होली) के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती महिला इकाई पंजाब द्वारा स्थानीय जिमखाना में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हंसी ठिठौली के साथ साथ मनोरम कविता पाठ भी किया गया। आपसी सौहार्द के प्रतीक होली त्योहार को समर्पित कविता- रंगों की बौछार थी, उमंगों का था सागर ! हर्षित थीं सब नारियां, मुस्कानें थी गागर !!

रंगोत्सव का आनंद लेती लघु उद्योग भारतीं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ! मिली जिमखाना क्लब में, रंगों की छाई परछाई!!
मासिक बैठक को दिया उत्सव का रूप ! हर्ष और उल्लास से झूम उठे सब समूह!!
गुलाल की खुशबू, गीतों की थी बयार ! सज गई महफिल, बढ़ी अपनेपन की धार !!
संगठन की शक्ति, प्रेम का इज़हार ! ऐसे ही बढ़े आगे, यह मिलन बारंबार !! को प्रस्तुत करते हुए सामूहिक नृत्य के साथ साथ एक दूसरे को गुलाल से सरोबार कर दिया।
लघु उद्योग भारतीं (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रदेश प्रभारी सीमा धूमल ने फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले रंगोत्सव (होली) के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी सांझा करते हुए आधुनिक परिपेक्ष में इसके समरसता भाव की चर्चा की।


होली मिलन के दौरान में अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा, महासचिव रमनप्रीत कौर जज, कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, संयुक्त महासचिव नीतू नंदा, पल्लवी ठाकुर, सचिव प्रो. दीपिका राठौर, रेणु मलिक, अक्षु अग्रवाल, नोनी कत्याल, वत्सला पुरी, मोनिका लुधरा, शालू सैनी, साक्षी आनंद, वन्दना रत्ती व अन्य गणमान्य ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई। होली मिलन उत्सव सामुहिक प्रीति भोज के साथ संपन्न हुआ।