लुधियाना (रोजाना भास्कर)। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को उम्मीदवार घोषित करते हुए उन पर भरोसा जताया है।
जीवन गुप्ता का नाम आते ही भाजपा के अंदर उत्साह की लहर दौड़ गई है। उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत, जमीनी और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है। उनके पास वर्षों का राजनीतिक अनुभव और स्थानीय जनता से सीधा जुड़ाव है, जो पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही भाजपा की कोर कमेटी ने चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है। प्रचार रणनीति से लेकर बूथ स्तर की मजबूती तक, हर पहलू पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस बार लुधियाना वेस्ट में मजबूत प्रदर्शन कर भाजपा एक नया राजनीतिक संदेश देने में सफल हो सकती है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो जीवन गुप्ता की उम्मीदवारी से मुकाबला काफी रोचक हो गया।