लोन हुए सस्ते: RBI ने रेपो रेट 0.50% घटाया, EMI में होगी बचत

मुंबई/नई दिल्ली (रोजाना भास्कर): RBI ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती कर इसे 5.50% कर दिया है। इससे होम और ऑटो लोन सस्ते हो सकते हैं। 20 साल के ₹20 लाख के लोन पर अब करीब ₹1.48 लाख की बचत संभव है।

साल 2025 में यह तीसरी बार है जब ब्याज दरों में कटौती हुई है। कुल मिलाकर अब तक 1% की राहत दी जा चुकी है। साथ ही, CRR में भी 1% की कटौती कर ₹2.5 लाख करोड़ सिस्टम में लाए जाएंगे, जिससे लोन देने की क्षमता बढ़ेगी।