जालंधर: विजिलेंस टीम ने सोमवार को जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा को साथ लेकर उनके साडू राजू मदान के घर छापेमारी की। विधायक की गिरफ्तारी के बाद से मदान फरार हैं और उन्हें प्रॉपर्टी डील व पैसों के लेन-देन में अहम कड़ी माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, फर्जी एनओसी और नोटिस के जरिए नगर निगम को करोड़ों का चूना लगाया गया। विजिलेंस अब अरोड़ा के रिश्तेदारों और करीबियों की भी जांच में जुटी है।