वॉशिंगटन में 15 अगस्त को खालिस्तान रैली निकालेगा आतंकी पन्नू, तिरंगा जलाने की धमकी दे भारत सरकार को दी चुनौती

रोजाना भास्कर (नई दिल्ली/चंडीगढ़): खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त को अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर “खालिस्तान फ्रीडम रैली” निकालने का ऐलान किया है। एक वीडियो में वह तिरंगा जलाने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने “बर्न द तिरंगा” नामक अभियान चलाने की बात कही है।

इसके साथ ही पन्नू ने 17 अगस्त को वॉशिंगटन में खालिस्तान जनमत संग्रह कराने की घोषणा भी की है। अमेरिका और कनाडा से खालिस्तानी समर्थकों को जुटाया जा रहा है। भारतीय एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।