रोजाना भास्कर (जालंधर): एकता नगर में शनिवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना हुई। शादी से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने विधवा महिला सुखविंदर कौर और उसके बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं।
परिजन उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर लेकर पहुंचे, लेकिन जगह न होने का हवाला देकर अमृतसर रेफर कर दिया गया। इस पर परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि आरोपी सब्जी बेचने के बहाने महिला के संपर्क में आया था और लंबे समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।