शाहकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

एस एस पी विर्क मौके पर पहुंचे, जवाबी फायरिंग में लुटेरा घायल

रोजाना भास्कर, जालंधर (शाहकोट): जालंधर ग्रामीण पुलिस को शाहकोट क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी की पहचान जोरा सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी पीपली, थाना लोहियां, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल (32 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और एक मोटरसाइकिल (हीरो किरच) बरामद की है।

मामले की पृष्ठभूमि

दिनांक: 23 सितंबर 2025, रात 11:00 बजे मरीन फील्ड एक्सप्रेसवे, पूनिया कैंप (अमृतसर) में हथियारबंद बदमाशों ने निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर सो रहे मजदूरों से लूटपाट की।

लूटा गया: मोबाइल फोन और ₹12,000 नकद

हमला: विरोध करने पर बदमाशों ने सुपरवाइज़र ओम सिंह पर गोली चलाई और हथियारों से हमला किया।

आरोपियों की पहचान

1. संदीप सिंह उर्फ सिप्पी – राइफलधारी (मुख्य आरोपी)

2. जोरा सिंह – पिस्तौलधारी (गिरफ्तार)

3. लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी – पिस्तौलधारी

4. लखविंदर सिंह उर्फ लखी – चाकूधारी

5. मोटा

गिरफ्तारी कैसे हुई

तारीख: 24 सितंबर 2025

सूचना: पुलिस को सूचना मिली कि जोरा सिंह मोटरसाइकिल पर गांव जाफरवाल (कोहाड़ कलां) क्षेत्र में घूम रहा है।

कार्रवाई: पुलिस ने पीछा किया, आरोपी ने पुलिस पर फायर किया।

जवाबी फायरिंग: पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, गोली आरोपी की टांग में लगी।

इलाज: आरोपी को सिविल अस्पताल शाहकोट में भर्ती कराया गया।

 पंजीकृत केस

प्रकरण संख्या: 215

तारीख: 24-09-2025

धाराएं: 109, 311, 351 (बीएनएस) और 25/27/54/59 शस्त्र अधिनियम

थाना: पुलिस थाना शाहकोट, जिला जालंधर

 फरार आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने कसा शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क और पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत राय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।