शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पंजाब यूथ प्रधान बने सरबजीत सिंह झिंजर, जालंधर यूथ प्रधान अमृतबीर सिंह, ने किया सम्मानित

जालंधर: रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा): शिरोमणि अकाली दल (बादल) के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सरदार सरबजीत सिंह झिंजर को दूसरी बार युथ अकाली दल पंजाब का प्रदेश प्रधान नियुक्त किए जाने पर अमृतबीर सिंह, युथ अकाली दल प्रधान जालंधर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जालंधर से पहुँचे हरीश हैप्पी, इंदरपाल सिंह जी, और पवन जी भी मौजूद रहे। सभी ने सरबजीत झिंजर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी में उनके योगदान की सराहना की।

अमृतबीर सिंह ने उन्हें सिरोपा पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर उनका विशेष सम्मान किया। उन्होंने कहा,

“सरबजीत सिंह झिंजर की यह नियुक्ति न केवल एक सम्मान है, बल्कि युथ अकाली दल को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी है। पार्टी अब गांव-गांव, शहर-शहर युवा शक्ति को जोड़कर संगठन को और मजबूत करेगी।”

उन्हों ने बताया कि पार्टी के युवा विंग को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसमें सरबजीत सिंह झिंजर की अहम भूमिका रहेगी।