जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के मथुरा नगर, सोडल रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 39वां श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री श्री 1008 महंत श्री सियाशरण जी महाराज बैरागी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

महंत श्री सियाशरण जी महाराज बैरागी ने बताया कि यह पावन कथा 29 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2026 तक चली। कथा के दौरान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित राम देव मिश्र ने प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराकर श्रद्धालु भक्तों को भावविभोर किया।

इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद दीपक शारदा, सनातन सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, विक्की शर्मा एवं उदय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत श्री सियाशरण जी महाराज बैरागी ने उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
कथा के समापन पर आज विधिवत कथा विश्राम किया गया और मंदिर कमेटी की ओर से कथा व्यास महाराज पंडित राम देव मिश्र को सम्मानित किया गया।
कथा विश्राम के उपरांत संत सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत बंसीदास महाराज, महंत राम दास महाराज, महंत पवन कुमार दास महाराज, महंत सुरेश दास महाराज तथा आचार्य उमेश दुबे महाराज सहित पंजाब भर से आए संत-महात्माओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और परिवार सहित ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के परमाध्यक्ष महंत श्री सियाशरण जी महाराज ने सभी संतों को सम्मानित किया तथा प्रसाद स्वरूप लंगर सभी भक्तों में वितरित किया गया।














