श्री सिद्ध बाबा सोडल ट्रस्ट के महासचिव सुरिंदर चड्ढा का निधन, किशनपुरा शमशान घाट में आज होगा अंतिम संस्कार 

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): बहुत ही दुख और शोक के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय श्री सुरिंदर चड्ढा (जनरल सेक्रेटरी, श्री सिद्ध बाबा सोडल ट्रस्ट) पुत्र स्वर्गीय श्री मदन लाल चड्ढा, निवासी 578, ऋषि नगर, इनकम टैक्स कॉलोनी के पास, मॉडल टाउन, जालंधर सिटी, का आकस्मिक निधन हो गया है।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार, 24 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:00 बजे किशनपुरा श्मशान घाट, जालंधर में संपन्न होगा। शोक संतप्त परिवार पत्नी श्रीमती कविता चड्ढा, पुत्र रूबल चड्ढा एवं दीक्षित चड्ढा, भाई व भाभी स्वर्गीय श्री राजिंदर चड्ढा एवं श्रीमती सुनीता चड्ढा (पॉपुलर केमिस्ट, खिंगरा गेट, जालंधर)।

रोजाना भास्कर परिवार दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

श्री सुरिंदर चड्ढा ने अपने जीवन में समाज के उत्थान, सेवा और मानवता के कार्यों को अपना ध्येय बनाया। उनकी सादगी, विनम्रता और सेवाभाव ने शहर के हर वर्ग के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन की खबर से जालंधर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक व्याप्त है।