स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में 1.27 करोड़ की लागत से तैयार फायर स्टेशन का उद्घाटन, आग लगी तो इंडस्ट्री को तुरंत पहुंचेगी मदद

जालंधर (रोजाना भास्कर): लंबे समय से स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में फायर स्टेशन बनाने की मांग कर रहे व्यापारियों को राहत मिली है। सोमवार को जालंधर में स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित कर दिया। जिसका उद्घाटन सोमवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर गौतम ने किया।

नगर निगम जालंधर के प्रयासों से बनकर तैयार हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन में लगभग एक करोड़ 27 लाख का खर्च आया है। स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कांप्लेक्स में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित होने से लेदर कंपलेक्स सहित आसपास की व्यापारिक इकाइयों में अगर आग लगती है तो सूचना मिलते ही तुरंत गाड़ियां पहुंचेगी।

इससे पहले शहर के बीच में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से गाड़ियां पहुंचने में काफी टाइम लग जाता था जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान होता था। व्यापारी काफी लंबे समय से एरिया में फायर स्टेशन बनाने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार व्यापारियों के लिए हर समय मदद को तैयार है। फायर स्टेशन स्थापित होने से किसी व्यापारी का आज से नुकसान नहीं होगा।