रोजाना भास्कर (चंडीगढ़/जालंधर): पंजाब कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। वीरवार को पार्टी ने 58 संगठन ऑब्जर्वर और 38 हल्का कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की, जिससे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है।
इस नई सूची में जालंधर से कांग्रेस नेता सोनू ढेसी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें करतारपुर और आदमपुर हलकों का संगठन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जालंधर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी नए ऑब्जर्वर तय किए गए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नव नियुक्त ऑब्जर्वर जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगे और जमीनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। इससे पार्टी को आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
🔹 इन नियुक्तियों से कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
🔹 संगठन को एक्टिव करने और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।