Uncategorized

25 वर्षीय महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ 7 बच्चों को दिया जन्म

नई दिल्ली. पूर्वी इराक के दीयाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 1 नहीं दो नहीं बल्कि 7 बच्चों को जन्म दिया है वो भी नॉर्मल डिलीवरी से। जन्म के बाद महिला और उसके बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।

स्थानीय स्वास्थ्य प्रवक्ता ने महिला ने नाम को उजागर नहीं किया है। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह इस देश में पहला ऐसा मामला है, जब नॉर्मल डिलीवरी से 6 लड़कियां और 1 लड़के का जन्म हुआ है। महिला के पति और सात बच्चों के पिता बने यूसुफ फदल कहते हैं कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने इतने परिवार के बारे में कल्पना भी नहीं की थी। फदल ने कहा कि अब उनके ऊपर कुल 10 लोगों की जिम्मेदारियां आ गई हैं। बच्चों की देखभाल करने के लिए परिवार में 10 लोग हैं, अब हम और बच्चे नहीं चाहते।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *