जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर देहात विंग ने एक सनसनीखेज हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स. हरविंदर सिंह विरक, पीपीएस के दिशा-निर्देशों में यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (तफ्तीश) विनीत अहिलावत, आईपीएस और डीएसपी नकोदर ऊंकार सिंह बराड़ की निगरानी में थाना सदर नकोदर की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को अमनप्रीत सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां ने शिकायत दी कि उसका चाचा अमरजीत सिंह (45), जो पिछले करीब 20 वर्षों से गुरदेव सिंह के साथ काम करता था, नवंबर 2025 से घर नहीं लौटा। संदेह के आधार पर थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर 63, धारा 103, 238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुरदेव सिंह ने खुलासा किया कि 13 नवंबर 2025 को उसने अमरजीत सिंह की हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के इरादे से उसने अपने गांव गांधरा स्थित घर में बाथरूम के पास 5-6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को प्लास्टिक बोरे में डालकर दफना दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवनदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खुदाई कर शव बरामद किया। मौके पर गांव गांधरा और मलसियां पट्टी अकालपुर की पंचायतें भी उपस्थित रहीं।
शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा और डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
📌 मृतक:
अमरजीत सिंह (45), निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां, थाना शाहकोट।
👮 गिरफ्तार आरोपी:
गुरदेव सिंह, निवासी गांव पच्छाड़िया, हाल निवासी गांव गांधरा, थाना सदर नकोदर।
#Jalandhar #PunjabPolice #MurderCase #CrimeNews #Nakodar #Justice














