रोजाना भास्कर ब्यूरो (नई दिल्ली): 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा, जबकि रानी मुखर्जी को “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिलेगा।