जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित बल अस्पताल के बाहर उस वक्त दहशत फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। इस हमले में शिव नगर निवासी सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल सौरव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सौरव के छोटे भाई बोवी का टूर एंड ट्रैवल का कार्यालय बल अस्पताल के पास है। बीती रात वह अपने एक परिचित का हालचाल जानने अस्पताल गया था।
इसी दौरान उनके एक साथी पर पेट्रोल पंप के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागते हुए साथी अस्पताल की ओर पहुंचा, जहां बोवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट की सूचना मिलते ही सौरव सिंह मौके पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया, बदमाशों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सौरव लहूलुहान होकर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#JalandharFiring #PunjabCrime #HospitalOutsideAttack #GunFireIncident #CrimeNews #PunjabPolice #BreakingNews














