जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर में अलग-अलग पार्टियां बदलकर लगभग हर सरकार में सत्ता का लाभ उठाने वाले पूर्व कांग्रेसी व मौजूदा पार्टी से जुड़े नेता और अवैध कॉलोनियों के कारोबारी मेजर सिंह पर आखिरकार एफ.आई.आर दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि मेजर सिंह ने अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग करते हुए Central Goods and Services Tax (CGST) अधिकारियों को बंधक बनाकर सरकारी कार्य में गंभीर बाधा डाली।

जांच में सामने आया है कि जालंधर वेस्ट की नाजायज कॉलोनियों के साथ-साथ जिले से बाहर फगवाड़ा में भी अवैध कॉलोनी काटने का धंधा चलाया जा रहा था। इस मामले में जालंधर वेस्ट के पूर्व पार्षद के पति मेजर सिंह सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी किसी भी समय संभव बताई जा रही है।
अवैध धंधों को अंजाम देने और अपनी गैरकानूनी इमारतों को कार्रवाई से बचाने के लिए अक्सर सत्ता-धारी पार्टी जॉइन करने वाले बदनाम नेता मेजर सिंह को इस बार अपनी दबंगई भारी पड़ गई। कमिश्नरेट पुलिस ने CGST कमिश्नर की शिकायत पर मेजर सिंह के कथित गुंडई गैंग के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की है।
सिटी पुलिस ने PPR मार्केट स्थित मेजर रियल एस्टेट कार्यालय पर रेड के दौरान CGST टीम को बंधक बनाने के आरोप में मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही सोनू भंडारी नामक युवक की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
#Jalandhar #IllegalColonies #MajorSingh #FIR #CGST #PoliceAction #PoliticalInfluence #IllegalConstruction #Phagwara #PunjabNews #BigExpose #CrimeNews














