चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 1 मार्च से 31 मार्च तक सभी सरकारी स्कूल नए निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

निर्देशों के मुताबिक, पंजाब के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि नए समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं नियमित रूप से लगाई जाएं और पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए।
#Punjab #SchoolTiming #EducationNews #PunjabSchoolEducation #StudentsUpdate #Chandigarh #BreakingNews














