नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा। साथ ही पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आने वाला है। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आइए इसके प्रभाव को जानते हैं

Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण पर आज पंचांग की स्थिति

क्या ग्रहण देखना सही है?
चंद्र ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सूर्य की रोशनी सीधे आपकी आंखों में नहीं आती। यह सूर्य ग्रहण से बिल्कुल अलग है। इसलिए चंद्र ग्रहण को सीधे देखना आंखों के लिए हानिकारक नहीं है और आप इसे खुले आसमान के नीचे आराम से देख सकते हैं।
बच्चों के लिए भी चंद्र ग्रहण देखने में कोई खतरा नहीं है। आप उन्हें भी खुली जगह, जैसे बालकनी या खुला मैदान, में लेकर जा सकते हैं ताकि ग्रहण का दृश्य आराम से देखा जा सके।
इन चीजों का करें दान
चावल
गेहूं
दूध
चीनी
घी
वस्त्र
धन
कब लगता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, और पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। इससे चांद को सीधे सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती और वो अंधेरी अवस्था में चला जाता है।
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र ग्रहण?
ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक हो सकता है। धन लाभ होगा। नए लोगों से मिलेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। करियर में खुशखबरी मिलेगी। विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।














