जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक Sheetal Angural की पूजनीय दादी श्रीमती कृष्णा देवी जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है। इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Jagat Prakash Nadda ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की सूचना पाकर उन्हें अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रीमती कृष्णा देवी जी धार्मिक, स्नेहमयी और संस्कारों से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने परिवार को प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। उनके निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक एवं आशीर्वाद स्वरूप छत्रछाया खो दी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।














