जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन में चल रही बड़ी धांधली का खुलासा उस समय हुआ जब मेयर विनीत धीर ने सुबह करीब 5 बजे डंपिंग साइट पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ सेठ भी उनके साथ मौजूद रहे।

मेयर ने मौके पर खड़े होकर कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की बारीकी से जांच की। इसी दौरान एक टिप्पर पर शक होने पर उसे खाली करवाया गया, जिसमें कूड़े के बजाय मकान का मलबा पाया गया। जांच में सामने आया कि ठेकेदार वजन बढ़ाने के लिए कूड़े के नीचे ईंट-पत्थर डालकर नगर निगम से अधिक भुगतान वसूल रहा था।

मौके पर ही मेयर ने संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई और नगर निगम कमिश्नर को ठेकेदार सतपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ठेकेदार पर पहले भी दो बार 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही।
अब नगर निगम ठेका रद्द करने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। इस कार्रवाई से साफ है कि निगम कूड़ा प्रबंधन में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाने जा रहा है।
#Jalandhar #GarbageScam #MayorRaid #Corruption #PunjabNews #BreakingNews #WasteManagement #AAP #ActionMode #MunicipalCorporation














