श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर निकाली जाएगी प्रभातफेरी, अम्बिका कालोनी, न्यु संतोखपुरा, विकास पुरी की विभिन्न गलियों से निकलेगी 

श्री रछपाल काटल के निवास पर सम्पन्न होगी, इलाका निवासी पुष्प वर्षा व विभिन्न प्रकार लंगर लगा कर प्रभातफेरी का स्वागत करेंगे

गुड मॉर्निंग क्लब व विकास पुरी वैलफेयर सोसाइटी करेगा स्वागत

जालंधर, रोजाना भास्कर (उदय शर्मा): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की ओर से 26 मार्च दिन वीरवार को निकाली जा रही शोभायात्रा के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों मे किया जा रहा है इस के उपलक्ष्य में 23 मार्च दिन सोमवार एक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन अम्बिका कालोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर से सुबह साढ़े छः बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कि अम्बिका कालोनी, न्यु संतोखपुरा, विकास पुरी, न्यु विकास पुरी की विभिन्न गलियों से होते हुए 119अम्बिका कालोनी मे रछपाल काटल जी के निवास स्थान पर सम्पन्न होगी।

प्रभातफेरी के उपलक्ष्य में एक मीटिंग का आयोजन मन्दिर माता वैष्णो देवी के प्रांगण में किया गया जिसमें प्रभातफेरी के आयोजक समाज सेवक सुमित कालिया ने सभी इलाका निवासियों को प्रभातफेरी का स्वागत पुष्प वर्षा व विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरण करने की अपील सभी इलाक़ा निवासियों की ओर की गई।

प्रभातफेरी के लिए इलाके की विभिन्न सोसाइटीयो की ओर से स्वागत किया जाएगा जिसमें मन्दिर माता वैष्णो देवी अम्बिका कालोनी स्ञी सत्संग सभा, विकास पुरी वैलफेयर सोसाइटी विकासपुरी,अम्बिका वैलफेयर सोसाइटी,गुड मॉर्निंग क्लब,बाला जी सेवा समिति, गुरू रामदास नगर वैलफेयर सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों की ओर से प्रभातफेरी का स्वागत किया जाएगा।

श्री रछपाल काटल ने सभी को अपने घर में समापन पहुचने की अपील की व उन्होंने कहा नवरात्रि में व्रत रखे सदस्यों के अलग से प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

सुमित कालिया।

इस अवसर पर पंडित विष्णु दत जोशी,अनिल शर्मा, संदीप मेहता,रमन छुरा, गुरप्रीत सिंह विक्की,भानु शर्मा,दीपक कनोजिया, अनन्त राम, सुभाष वर्मा, सुखदेव वर्मा, प्रवीण कपुर,एम एल दुआ,पवन कुमार, राजिंदर वर्मा, जसपाल सिंह, मनमोहन पपा,विपन शर्मा, धर्मपाल शर्मा,नरेश शर्मा, हरजीत सिंह,हरजिंदर सिंह,महिला सत्संग सभा से स्नेह लता , कंचन शर्मा, सुनीता शर्मा (मामी ) रजनी, बबली, सुनीता वर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता मित्तर, अनिता ठाकुर ,मीनू शर्मा,ऊषा गुप्ता, शिवानी, वीना,संगीता एवम अन्य।