FIR डाउनलोड पर 80 रुपये फीस का फैसला रद्द, पंजाब सरकार ने जारी किए नए आदेश

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस वेबसाइट पर FIR डाउनलोड करने के लिए लगाए गए 80 रुपये शुल्क को वापस ले लिया है। इस संबंध में पहले जारी नोटिफिकेशन को रद्द करते हुए नया आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार के अनुसार अब सांझ पोर्टल (Sanjh Portal) और सांझ केंद्रों से FIR की कॉपी लेने पर कोई फीस नहीं ली जाएगी।

हालांकि, आदेश जारी होने के बावजूद अभी पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ है कि तकनीकी स्तर पर आदेश पूरी तरह लागू नहीं हुआ है।

यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जहां वकीलों ने याचिका दायर कर कहा कि FIR एक सार्वजनिक दस्तावेज है और इसकी कॉपी मुफ्त मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पुलिस नियमों का हवाला देते हुए याचिका में 80 रुपये शुल्क को मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया गया।

सरकार ने अब 25 मार्च की रात जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि 80 रुपये का सेवा शुल्क तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।

#PunjabGovernment #FIRDownload #SanjhPortal #HighCourt #LegalUpdate #PunjabPolice #RightToInformation #BreakingNews