नई दिल्ली/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।
वित्त मंत्रालय की 26 मार्च की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में करीब 50% तक उछाल के कारण तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा था। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम स्थिर रखे गए थे। एक्साइज में कटौती से कंपनियों को राहत मिलेगी और आपूर्ति तंत्र को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

इसी बीच Narendra Modi आज चुनावी राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। बैठक में राज्यों की तैयारियों, भंडारण क्षमता और आपूर्ति प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लगभग 60 दिनों का तेल भंडार उपलब्ध है।
#EnergyCrisis #PetrolDiesel #ExciseCut #PMMeeting #WestAsia #OilPrices #IndiaNews #BreakingNews














