“AI for Everyone” पर जालंधर में बड़ी वर्कशॉप: JCOM 1.0 ने सिखाए ChatGPT समेत आधुनिक AI टूल्स के गुर

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर में स्थानीय होटल में JAYCEES CHAMBER OF COMMERCE, JCOM L JALANDHAR 1.0 ने चेयरपेर्सन संजीवा थमन व प्रोजेक्ट डायरेक्टर जॉय मलिक की योग अगुवाई में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जिसका मुख्य विषय AI for Everyone रहा। इस में लोगों ने जहां बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं उन्हे प्रख्यात CA पुनीत ओबेरॉय ने Chat GPT से लेकर अन्य AI टूल्स के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि जहां AI फायदेमंद है वहीं उसका नुकसान भी बहुत है। उन्होंने बताया कि AI सोच नहीं एकता लेकिन फिर भी कम कीमत में बढ़िया आउटपुट देता है। उन्होंने आगे बताया कि 100 प्रतिशत AI पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। इसके अतिरिक्त AI किसी की नौकरी नहीं समाप्त कर सकता लेकिन AI सीखा व्यक्ति जरूर भविष्य में बिना AI सीखे व्यक्ति की नौकरी के लिए खतरा हो सकता है। इस दौरान कोच मनप्रीत कौर, विशेष अतिथि सौरभ खन्ना, हरप्रीत ओबेरॉय, jasman सिंह, के से भाटिया, संजीव सिंह,माही मल्हान, दिव्यान खन्ना , रमेश मैदान,आदि मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात सीए पुनीत ओबेरॉय ने प्रतिभागियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के उपयोग, संभावनाओं और सीमाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां कम लागत में बेहतर आउटपुट देने में सक्षम है, वहीं इसके संभावित जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सीए ओबेरॉय ने स्पष्ट किया कि AI स्वयं सोचने में सक्षम नहीं है और 100 प्रतिशत इस पर निर्भर रहना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि AI सीधे तौर पर नौकरियां खत्म नहीं करता, लेकिन जो व्यक्ति AI सीख लेता है, वह भविष्य में उन लोगों के लिए चुनौती बन सकता है जो तकनीक से दूर हैं।

#Jalandhar #AIForEveryone #JCOM #Workshop #ChatGPT #ArtificialIntelligence #DigitalFuture #TechAwareness