जालंधर में पॉश एरिया में दिनदहाड़े स्नैचिंग: कारोबारी की बेटी से पर्स लूटा, CCTV में कैद हुईं वारदात

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: शहर के सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। वारदात उस समय हुई जब पीड़िता घर के बाहर गली में खड़ी कार में बैठने जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।

परिवार ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा किया, लेकिन बाइक की तेज रफ्तार के कारण वह भागने में कामयाब रहा। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू निवासी विक्रांत गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन चेनाली, जिसकी शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है, मायके आई हुई थी। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज थे।

परिवार ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

#SnatchingCase #CrimeNews #CityUpdate #PunjabNews #CCTVFootage #LawAndOrder #BreakingNews