जालंधर में सनसनी: नशे से परेशान युवक पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा, गाड़ी ले जाने की कोशिश

नकोदर/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: बिलगा थाना क्षेत्र में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब नशे से परेशान एक युवक पुलिस चौकी/नाके से पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर फरार हो गया। युवक ने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी को भी स्टार्ट कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट न होने पर वह अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, सुनर कलां गांव का यह युवक नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। आरोप है कि उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया।

इसके बाद वह कंदोला खुर्द गांव पहुंचा और एक परिवार को नशा न बेचने की चेतावनी देने लगा। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे घर के अंदर बुलाकर काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर टोपी और डंडा बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि घटना थाने के अंदर नहीं, बल्कि नाके की है। फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और इलाके में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

#Jalandhar #Nakodar #PunjabPolice #WarAgainstDrugs #CrimeNews #PunjabUpdate #DrugFreePunjab