पंजाब, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने आश्रित और जरूरतमंद बच्चों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए 35.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। इस पहल से राज्य के 2.36 लाख से अधिक बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।
सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सहायता बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत 432.78 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों तक मदद पहुंचाई जा सके। Punjab Government का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण अपने भविष्य से समझौता न करे।
सरकार ने दोहराया कि आश्रित बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसी जनहित योजनाएं जारी रहेंगी।
#PunjabNews #ChildWelfare #BaljitKaur #PunjabGovernment #GovernmentScheme #EducationForAll #SocialSecurity #BreakingNews #IndiaNews














