जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। संविधान चौक के पास स्थित एक जिम में युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शहर के एक प्रख्यात रिसोर्ट मालिक (नाम ‘ह’ अक्षर से शुरू बताया जा रहा है) के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक व्हाइट डायमंड रिसोर्ट के मालिक हनी रंधावा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिम के अंदर युवती को पीछे से पकड़ लिया, जिसकी पूरी घटना CCTV वीडियो में कैद हो गई है।

पुलिस ने क्राइम अगेंस्ट वूमेन के मद्देनज़र फिलहाल पीड़िता और आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। थाना प्रभारी ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
AAP नेता पर आरोपी को बचाने के आरोप
इस मामले में एक संवैधानिक पद पर मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता पर आरोपी को बचाने की कोशिश करने के आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने दबाव को नजरअंदाज करते हुए कानूनी कार्रवाई जारी रखी है।
सख्ती के संकेत, कोर्ट में होगा खुलासा
शहर की महिला पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उससे जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।













