जालंधर में धमाका: BSF मुख्यालय के बाहर स्कूटी ब्लास्ट, साजिश का शक!

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर हुए जोरदार धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देर शाम एक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत नाम का युवक कोरियर देने आया था और स्कूटी बाहर खड़ी कर अंदर गया था। इसी दौरान धमाका हो गया। शुरुआती जांच में स्कूटी में पहले से विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं—क्या यह हादसा था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

#JalandharBlast #BSFHeadquarter #PunjabNews #BreakingNews #ScootyBlast #Explosion #SecurityAlert #CrimeNews #Investigation #IndiaNews #AlertMode