जालंधर में दहशत: APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया — परिजनों में डर का माहौल!

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: सविधान चौक (बीएमसी चौक) स्थित APJ स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा को देखते हुए तुरंत सभी छात्रों की छुट्टी कर दी और अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने के लिए मैसेज भेजे गए।

धमकी की खबर फैलते ही स्कूल के बाहर परिजनों की भीड़ जमा हो गई। कई अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन और मैसेज के जरिए “Security Reason” बताकर बच्चों को तुरंत ले जाने के लिए कहा गया। सुबह करीब 9 बजे अचानक छुट्टी का ऐलान होने से बच्चे और परिजन दोनों घबरा गए।

👨‍👩‍👧 परिजनों ने जताई चिंता
एक अभिभावक ने कहा कि “हमें स्कूल से कॉल आया कि सुरक्षा कारणों की वजह से छुट्टी की जा रही है। ऐसे माहौल में बच्चों को स्कूल भेजना डर पैदा करता है।” वहीं अन्य परिजनों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और प्रशासन को अब सख्त कदम उठाने चाहिए।

🎒 बच्चों की पढ़ाई पर असर
8वीं कक्षा के एक छात्र ने बताया कि स्कूल को पहले भी 3-4 बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके कारण कई बार छुट्टियां करनी पड़ीं। छात्र ने कहा कि बार-बार ऐसे माहौल से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बच्चों में डर बैठता जा रहा है।

🚔 पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें स्कूल पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग भी की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

🗣️ डॉक्टर निपुन खन्ना ने जताई चिंता
डॉक्टर निपुन खन्ना ने कहा कि हाल ही में BSF चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट हुआ था और अब स्कूलों को धमकियां मिलना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

⚠️ लगातार बढ़ रहीं धमकियां
परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन तीसरी-चौथी बार सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद कर चुका है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

👉 फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हुई है।

#JalandharNews #APJSchool #BombThreat #SchoolAlert #PunjabNews #BreakingNews #SecurityAlert #CyberCrime #PoliceInvestigation #HighAlert #IndiaNews #SchoolNews #BombScare #JalandharAlert