महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगे, CNG और दूध के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। आम जनता पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी के बाद देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अप्रैल 2022 के बाद यह पहली बड़ी वृद्धि मानी जा रही है, जिससे वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। वहीं CNG की कीमत में भी ₹2 प्रति किलो का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में नया रेट ₹79.09 प्रति किलो पहुंच गया है।

महंगाई की मार यहीं नहीं रुकी, अमूल ने भी दूध के दाम ₹2 बढ़ा दिए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।