छात्रों को बड़ी राहत: CBSE ने घटाई री-इवैल्यूएशन फीस, पढ़ें नए आदेश!

नई दिल्ली/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: छात्रों के विरोध के बाद CBSE ने 12वीं के पुनर्मूल्यांकन और वेरिफिकेशन की फीस में बड़ी कटौती कर दी है। अब स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए, री-टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए और प्रति सवाल दोबारा जांच के लिए सिर्फ 25 रुपए देने होंगे।

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि यदि री-इवैल्यूएशन में एक नंबर भी बढ़ता है, तो छात्र की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। छात्र 19 से 22 मई तक स्कैन कॉपी और 26 से 29 मई तक री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।