भारतीय रुपया हुआ बेहाल: डॉलर ही नहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश की करेंसी के सामने भी कमजोर पड़ा रुपया

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। अब सिर्फ अमेरिकी डॉलर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की करेंसी के मुकाबले भी रुपए में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल में पाकिस्तानी रुपए के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 11.86% कमजोर हुआ है, जबकि बांग्लादेशी टका के सामने भी लगभग 10% गिरावट आई है।

सीसीआईएल के आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया 96.9575 के ऐतिहासिक निचले स्तर तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती तेल कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की निकासी रुपए पर लगातार दबाव बना रही है।

आर्थिक जानकारों के मुताबिक यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में महंगाई और आयात लागत पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।