जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Jalandhar में NITT पेपर रद्द होने के विरोध में जिला यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस यूथ प्रधान लक्की संधू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लक्की संधू ने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर माफिया और सिस्टम की लापरवाही उनकी मेहनत बर्बाद कर देती है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में पेपर लीक के अनेक मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और विद्यार्थियों को न्याय दिया जाए।














