पारिवारिक विवाद के चलते चाची,चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर अपने आप को भी सिर में मारी गोली

बटाला के गांव मुंडी कराल में हुआ खूनी विवाद,बटाला में चार लोगों की मौत

बटाला, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना सेखवा के गांव मंडी कराल में मंगलवार की देर रात को एक युवक ने अपनी चाची, चेहरे भाई और दोस्त की पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी युवक ने अपने आप को भी रसोई घर में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल मामला किसी पारिवारिक रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में आगामी कार्रवाई के भेज दिया है।

सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर कर्मबीर सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान हरदीप कौर निवासी गांव मुंडी कुराल, हरदीप कौर का बेटा हर अमृत सिंह, मनजीत सिंह निवासी मुंडी कराल , प्रगट सिंह के रूप में हुई। डॉक्टर ने बताया कि उक्त चारों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।