जालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल: नए CP सतिंदर सिंह का एक्शन, कई थाना प्रभारियों के तबादले

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शहर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। आदेशों के अनुसार थाना नंबर-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

वहीं थाना नंबर-4 की महिला इंस्पेक्टर अनु पल्याल को थाना नंबर-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर अजमेर सिंह को थाना नंबर-4 का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।