जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर का 24 जून को निधन हो गया था। उनकी पावन स्मृति में रस्म किरया सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री देवी तलाब मंदिर, जालंधर में आयोजित की जाएगी, जहां परिजन, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

गौरतलब है कि इससे करीब छह महीने पहले मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। लगातार दो पारिवारिक सदमों ने धीर परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।
इस दुखद घड़ी में रोजाना भास्कर परिवार दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।














