जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: रक्षाबंधन के मद्देनज़र डाक विभाग ने 15 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक हर रविवार और सरकारी छुट्टियों पर जालंधर डिवीजन के 8 चयनित पोस्ट ऑफिस खोलने का फैसला किया है।

यहां राखी, स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग के साथ आधार कार्ड बनवाने और अपडेट की सुविधा भी मिलेगी। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए समय रहते राखियां बुक करवाएं।














