22–23 जुलाई 2026 को गांव बादशाहपुर में धूमधाम से सजेगा बाबा चुप शाह जी दरबार का वार्षिक मेला

जालंधर/रोज़ाना भास्कर: गांव बादशाहपुर स्थित बाबा चुप शाह जी दरबार का वार्षिक मेला 22 एवं 23 जुलाई 2026 (बुधवार-वीरवार) को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले का आयोजन दरबार की गद्दी नशीन माता महिंदर कौर जी की अध्यक्षता में किया जा रहा है।

इस संबंध में सरपरस्त सुमन मल्होत्रा, राजकुमार भगत, दर्शन लाल, जसबीर सिंह, मलकीत चंद, राजकुमार राजू, चरणजीत सिंह, कश्मीर सिंह, विजय घई, कपिल कुमार, विद्या सागर, रूप बसंत, दलजीत हंस तथा अभिषेक भगत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मेले में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अलावा कई प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक पार्टियां भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

उन्होंने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल लंगर, जलपान तथा वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले के सफल आयोजन में गांव बादशाहपुर के समस्त निवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर बाबा चुप शाह जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक समागम का हिस्सा बनें।