एडवोकेट कवि राज मलिक की धर्मपत्नी स्वर्गीय वीणा मलिक की रस्म क्रिया एवं उठाला संपन्न

जालंधर, रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा)। एडवोकेट कवि राज मलिक की धर्मपत्नी एवं फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक, लव मलिक और कुश मलिक की माता स्वर्गीय श्रीमती वीणा मलिक जी की रस्म क्रिया एवं उठाला बुधवार को श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड, जालंधर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग परिवार के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे।

स्वर्गीय वीणा मलिक जी ने 2 अगस्त 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण की थी। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर पंडित गुलशन शर्मा ने गरुड़ पुराण की कथा सुनाते हुए जीवन की नश्वरता, कर्म और प्रभु भक्ति का संदेश दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार के साथ खड़े हुए गणमान्य

इस अवसर पर जालंधर आम आदमी पार्टी के मेयर एवं नॉर्थ हल्का इंचार्ज विनीत धीर, भाजपा नेता के.डी. भंडारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अमित तनेजा, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद शेरी चड्ढा, पार्षद रजिंदर ढींगरा, भाजपा नेता रविंद्र धीर, अमरजीत सिंह अमरी, बाजार शेखां के प्रधान जसविंदर सिंह सचदेवा, जिम्मी शेखर कालिया, फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल, मनोज कपिला, संजय कोछड़, धर्मिंदर सोई, कुशल शर्मा, जगदीश राजा, अटारी बाजार बोर्ड वाला चौक के प्रधान बग्गा जी, सेंट्रल हल्का विधायक रमन अरोड़ा, जसलीन सेठी, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल, पंजाब प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मनदीप शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप सही, रोज़ाना भास्कर के संपादक हरीश शर्मा, पत्रकार गगन वालिया, पत्रकार परमजीत रंगपुरी, पत्रकार शाम सहगल, पत्रकार कमल किशोर, कुश चावला, संदीप शर्मा, सुधीर पुरी, अभिनंदन भारती, धर्मेंद्र तिवारी, अरुण ठाकुर राजू, सुदेश भगत, ज्योति, दीपक, आप नेता जोगिंदर पाल शर्मा, सुखमहल होटल के एमडी गौतम बाली सहित बड़ी संख्या में धार्मिक एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

  • गणमान्य लोगों ने परिवार को बंधाया ढांढस

मेयर विनीत धीर ने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का बिछड़ना परिवार के लिए कभी न भरने वाली कमी होती है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज मलिक परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि स्वर्गीय वीणा मलिक जी का निधन परिवार के लिए बेहद दुखद क्षति है। उन्होंने कहा कि इंसान दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसकी यादें और संस्कार हमेशा परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को हिम्मत प्रदान करें।

पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को एक-दूसरे का सहारा बनकर मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

परिवार के सदस्य

शोकाकुल परिवार में एडवोकेट कवि राज मलिक (पति), जॉय मलिक एवं रिद्धि मलिक (पुत्र-पुत्रवधू), डॉ. अजय ग्रोवर एवं डॉ. जयंती ग्रोवर (बेटी-दामाद), लव मलिक एवं स्माइली मलिक (पुत्र-पुत्रवधू), कुश मलिक एवं गीतांजलि मलिक (पुत्र-पुत्रवधू) तथा परिवार के पोते-पोतियां जागृति मलिक, अव्युक्त, अधरित एवं वान्या सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

परिवार ने रस्म क्रिया एवं उठाले में शामिल होकर स्वर्गीय वीणा मलिक जी को श्रद्धांजलि देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।