देश के बंटवारे के खिलाफ सैकड़ो भाजपा वर्करों ने रोष मौन यात्रा निकाली
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक शरीर की की अध्यक्षता में आज विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना ने आज “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भगवान श्री राम चौंक चौक से लेकर भगवान बाल्मिकी चौंक तक मौन यात्रा निकालकर 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री ढिल्लों ने कहा कि विभाजन के समय देश दो हिस्सों में बंटा, लेकिन इसका सबसे बड़ा दर्द पंजाब और पंजाबियों ने झेला।
उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती दो टुकड़ों में बंट गई, हजारों पंजाबी परिवार उजड़ गए, अपने घर-बार, जमीन-जायदाद और अपनों को पीछे छोड़कर आना पड़ा। शायद ही कोई पंजाबी परिवार होगा जिसने विभाजन का दंश न झेला हो यह जख्म आज भी पंजाब की सामूहिक स्मृति में जिंदा है।
श्री ढिल्लों ने कहा कि विभाजन का दर्द भारत माता के सीने पर लगा वह घाव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में घोषित कर उन असंख्य बलिदानियों और पीड़ितों को सम्मान दिया है, जिनके त्याग और संघर्ष को दशकों तक इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला।
श्री ढिल्लों ने आगे कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि समाज को बांटने वाली ताकतों को फिर कभी सिर उठाने का मौका न मिले।
इस मौके पर पंजाब प्रभारी नरेंद्र रैना,राजेश बाघा,
मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, जिलाध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, करमजीत चौधरी, अमरजीत सिंह अमरी,जगबीर बराड़, रमन पब्बी, सुभाष सूद रवि महेंद्रू पुलिस शुक्ला सनी शर्मा राजेश कपूर मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा आशीष सहगल मनीष बल क्षितिज ढल,सोनू चौहान, अजय ठाकुर, प्रदीप खुल्लर,ऋषि बहल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














