जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव का ऐलान, 30 अगस्त को वोटिंग

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जिमखाना क्लब चुनावों की आधिकारिक घोषणा हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी शुभी आंगरा ने तहसीलदार-1 सुमनदीप कौर को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। 17 से 22 अगस्त तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे, जबकि 30 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में 4,000 से अधिक मतदाता नई टीम चुनेंगे।

चुनाव को लेकर अचीवर ग्रुप ने 4 प्रमुख पदों समेत 10 एग्जीक्यूटिव पदों का पैनल घोषित कर दिया है। सचिव पद पर विजय सहदेव, माइकल ओहरी और राजू विर्क के बीच मुकाबले के आसार हैं। वहीं जॉइंट सचिव, कैशियर और जूनियर उपप्रधान पद पर भी टक्कर की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी।