ओम प्रकाश सरपल प्रधान, मोहिंद्र प्रभाकर महासचिव नियुक्त; 30 अगस्त को जंडी दिवस मनाने का निर्णय
जालंधर रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कमेटी के चेयरमैन रवि मरवाहा ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव तैयार कर प्रधान ओम प्रकाश सरपल एवं महासचिव मोहिंद्र प्रभाकर के साथ मिलकर हाउस के समक्ष पेश किया। हाउस ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान की और सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

बैठक में ओम प्रकाश सरपल को प्रधान तथा मोहिंद्र प्रभाकर को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं सर्वसम्मति से हरीश शर्मा, संदीप शर्मा और कुश चावला को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
30 अगस्त को मनाया जाएगा जंडी दिवस
बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का जंडी दिवस श्रद्धा एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से बाबा जी का संकीर्तन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली जाएंगी तथा धार्मिक विधि-विधान के साथ जंडी चढ़ाई जाएगी।
इसके साथ ही महिला मंडल को सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग देने का निर्णय लिया गया।
25 सितंबर के मेले की तैयारियों पर भी चर्चा
बैठक के दौरान 25 सितंबर को होने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के वार्षिक मेले को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, सेवा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर कमेटी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार किया गया।
नई कार्यकारिणी
चेयरमैन: रवि मरवाहा
संरक्षक: शीतल विज, प्राण नाथ भल्ला, जोगेंद्र शर्मा
उप-चेयरमैन: राम जग्गी, केवल कृष्ण चोपड़ा, रमेश शर्मा, गुरु दत्त चौहान
प्रधान: ओम प्रकाश सरपल
सीनियर उप-प्रधान: जय पाल ठाकुर, नरेश सहगल, संजीव कुमार
उप-प्रधान: सुरिंद्र शर्मा, विजय सैनी, गौतम अग्रवाल
चीफ एडवाइजर: डॉ. सतीश शर्मा
एडवाइजर: प्रवीण अग्रवाल
महासचिव: मोहिंद्र प्रभाकर
कैशियर: अश्विनी शारदा
उप-कैशियर: राजेश शर्मा
सचिव: रघुवीर सिंह
एजेंडा सचिव: प्रवीण भंडारी
सह-सचिव: विकास सौंधी, सुरेश कपूर, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार
प्रेस सचिव: हरीश शर्मा, संदीप शर्मा, कुश चावला
संगठन सचिव: विशाल रिंकू, नरेश शर्मा, विक्रम रायण गुप्ता, कश्मीर लाल, हितेश रिहान
सदस्य: संदीप मिश्रा, कृष्ण लाल अरोड़ा, रजिंद्र मल्होत्रा
बैठक में बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मंदिर एवं तालाब की कार सेवा तथा धार्मिक आयोजनों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया














