जालंधर/करतारपुर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में जांच अधिकारी ASI बोधराज को सस्पेंड और संबंधित SHO का तबादला कर दिया गया है।

पुलिस ने पहले सतपाल कौर को गिरफ्तार किया था, जबकि अब नेहा के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 6 वर्षीय बच्ची को भी बरामद कर लिया है।
मामले में सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा ने 206 पन्नों की WhatsApp चैट मिलने का दावा किया है। उनके अनुसार, चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर पर अपने-अपने जीवनसाथियों को रास्ते से हटाने की कथित प्लानिंग के संकेत मिले। वहीं नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा कर सकती है।














