श्री बाला जी जागरण के उपलक्ष्य में झंड़े की रस्म आज,  सुबह 9 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर 24 अक्टूबर को साई दास संकुल ग्राउंड श्री बाला जी जागरण के उपलक्ष्य में इस बार झंड़े की रस्म 27 सितम्बर दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे साई दास संकुल ग्राउंड में स्थापित किया जाएगा।

जिसमें आप सभी मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के सदस्य व शहर की सभी धार्मिक, समाजिक संस्थाओं व राजनीतिक प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।