चंडीगढ़/संगरूर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब में CBI की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI रेड की खबर के बाद अब संगरूर के गांव घाराचों में CM के OSD राजवीर घुम्मण के घर भी CBI टीम पहुंची है।

CM मान ने X पर आरोप लगाया कि BJP पंजाब चुनाव को देखते हुए CBI और ED का दुरुपयोग कर पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता से मिल रहे प्यार और समर्थन से BJP घबराई हुई है। कार्रवाई किस मामले में हो रही है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।














